Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- दरोगा घर भीतर घुस कर असहाय विधवा महिला से की अभद्रता,दी धमकी…….

कन्नौज- दरोगा घर भीतर घुस कर असहाय विधवा महिला से की अभद्रता,दी धमकी…….


कन्नौज
रिपोर्ट _अवनीश चंद्र तिवारी

* महिला का आरोप थाना प्रभारी से शिकायत करने पर थानाध्यक्ष ने लिया दरोगा का पक्ष

* मामले की शिकायत एसपी समेत मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों से की गई है।

* न्याय के लिए दर दर भटकती असहाय विधवा

कन्नौज
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र में एक दरोगा पर घर में घुसकर एक विधवा महिला से अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने गुरुवार दोपहर उसके घर में घुसकर उसकी लज्जा भंग की और धमकाया।
शनिवार दोपहर को इस मामले की शिकायत एसपी समेत मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों से की गई है।

पीड़ित विधवा महिला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि दरोगा ने दरवाजे को धक्का देकर उसके घर में प्रवेश किया। महिला ने दरोगा से कहा कि उन्हें दरवाजे पर आवाज देकर या कुंडी खटखटाकर अंदर आना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने अकेली महिला के घर में अचानक प्रवेश कर मर्यादा और कानून का उल्लंघन किया है।

महिला के अनुसार, इस पर दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की और धमकी देते हुए वहां से चला गया। महिला ने तुरंत थानाध्यक्ष से दरोगा के इस कृत्य की शिकायत की। महिला का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने दरोगा का पक्ष लेते हुए उसे ही डांटना शुरू कर दिया। इसके बाद दरोगा ने उसके देवर के सामने अभद्र व्यवहार करते हुए एकतरफा कार्रवाई की। पीड़िता के भाई और उसके एक मित्र का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया। दरोगा ने महिला को फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह विधवा और असहाय है, और उसे तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। महिला ने अपने जीवन, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर भय व्यक्त किया है और कहा है कि यदि उसके या उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो तालग्राम थाना पुलिस जिम्मेदार होगी।

“जिम्मेदार बोले”
थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि महिला के मकान पर स्टे लगा हुआ है, इसके बावजूद वह निर्माण कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि वह स्वयं दरोगा जी के साथ मौके पर गए थे और उनके साथ एक महिला कांस्टेबल भी मौजूद थी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *