प्रतापगढ़ जनपद में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब लालगंज क्षेत्र के जैनपुर निवासी शिक्षक अजीत शुक्ला की सुपुत्री अवंतिका शुक्ला का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ। इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और शुभचिंतकों में गर्व का माहौल है।

घर आगमन पर अवंतिका शुक्ला का परिजनों और रिश्तेदारों ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, सरस्वती इंटर कॉलेज के निदेशक राम अवधेश मिश्रा, टाउन एरिया लालगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रदीप मिश्रा एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र शुक्ला सहित दर्जनों लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अवंतिका की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।
रिपोर्ट: धर्मेन्द्र शुक्ल, लालगंज, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar