राजा रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग यशोदा-कृष्ण ने भारतीय कला बाजार में नया इतिहास रच दिया। मुंबई में आयोजित Saffronart की लाइव नीलामी में यह दुर्लभ पेंटिंग करीब ₹167.2 करोड़ में बिकी, जो अब तक की सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग बन गई है।
इस 19वीं सदी की कृति को प्रसिद्ध उद्योगपति साइरस एस पूनावाला ने खरीदा। पेंटिंग में मां यशोदा और भगवान कृष्ण के स्नेहपूर्ण संबंध को बारीक कलाकारी, जीवंत भाव और पारंपरिक शैली में दर्शाया गया है।
नीलामी से पहले पेंटिंग की अनुमानित कीमत ₹80 से 120 करोड़ के बीच बताई गई थी, लेकिन बोली इससे कहीं अधिक बढ़ गई। इस नीलामी ने भारतीय कला बाजार के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है और कला प्रेमियों में उत्साह और चर्चा का कारण बन गया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar