कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बसपा प्रमुख मायावती पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया और बाद में उसे छोड़ दिया। अजय राय ने कहा कि आज भी दलित और कमजोर तबका समाज के हाशिए पर पड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित समाज को जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे दलित बस्तियों तक पहुंचें, उनके बीच काम करें और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहें।
अजय राय ने यह भी जानकारी दी कि कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती को ‘समता दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस अवसर को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या यानी 4 अप्रैल को एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मीरा कुमार मुख्य वक्ता होंगी, जबकि रतनलाल दूसरे प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
इसके अलावा कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पार्टी इस आयोजन के जरिए दलित समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar