Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- गुगरापुर ब्लॉक में अवैध बालू डंप, ग्रामीणों में भारी रोष

कन्नौज- गुगरापुर ब्लॉक में अवैध बालू डंप, ग्रामीणों में भारी रोष


मामला ग्राम चांदपुर बांगर (संयोगिता मार्ग) पर सड़क किनारे डंप बालू का है।

* ब्लॉक प्रमुख ने दी जिला प्रशासन को चेतावनी ठेकेदार पर कार्यवाही न हुई तो होगा आंदोलन।

• बालू की देन कई बाइक सवार हुए घायल।

रिपोर्ट- अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से डंप की गई बालू को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चांदपुर बांगर (संयोगिता मार्ग) पर सड़क किनारे ठेकेदार द्वारा जमा की गई बालू अब आम लोगों के लिए खतरा बन चुकी है। कई मोटरसाइकिल सवार फिसल फिसल का चोटिल हो चुके है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा चलते ही बालू सड़क पर फैल जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और घरों के अंदर प्रवेश करती है।इसी को लेकर स्थानीय लोग गुजरापुर ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी से मिले और अपनी बात रखी। खनन बालू को लेकर अधिक तूल पकड़े भाजपा ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी ने खनन ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से डंप की गई बालू को तत्काल हटाया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ।
ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी का कहना है कि यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
वही आस पास गांव निविवासियों में भी भारी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सड़क किनारे बालू के ढेर के कारण बाइक सवारों और राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा। लोगो का कहना है कि ऐसी गुंडागर्दी किसी सरकार में नहीं रही जैसी वर्तमान सरकार में हो रही है खनन ठेकेदार जहां मर्जी वहां बालू डम कर दी कोई जिए य मरे ठेकेदार की बला से ।

About One India 24 Live

Check Also

लखनऊ में NIC-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, बोले—स्वस्थ नागरिक ही सशक्त भारत की नींव

🔊 पोस्ट को सुनें लखनऊ। “स्वस्थ नागरिक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का आधार हैं।” यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *