Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

गोण्डा-धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब


गोण्डा- रानी बाजार स्थित श्री खाटू श्याम बाबा परिवार द्वारा श्री श्याम महोत्सव के वार्षिक उत्सव की शुरुआत निशान शोभायात्रा के साथ धूमधाम से की गई।

सोमवार सुबह रानी बाजार से निकली निशान शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए बड़गांव पुलिस चौकी मार्ग से गुजरकर ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां भक्तों ने बाबा खाटू श्याम जी को निशान अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते और निशान लहराते नजर आए। रथ पर सजा भव्य दरबार सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक गोविंद जालूका रथ पर विराजमान रहे।

कार्यक्रम में आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर प्रांगण में दर्शन व्यवस्था की जिम्मेदारी सुरेश भावसिंहका, सुशील पचेरिया, लल्ला मित्तल और अनूप बंसल ने संभाली।

शोभायात्रा में अशोक कुमार कसौधन, राजू मोदनवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहीं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

About One India 24 Live

Check Also

बाल विवाह का खुलासा, 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई; पुलिस ने POCSO में दर्ज किया मामला

🔊 पोस्ट को सुनें पिथौरागढ़। जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *