Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बाल विवाह का खुलासा, 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई; पुलिस ने POCSO में दर्ज किया मामला

बाल विवाह का खुलासा, 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई; पुलिस ने POCSO में दर्ज किया मामला


पिथौरागढ़। जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ, जहां जांच में पता चला कि उसका करीब एक वर्ष पहले बाल विवाह कर दिया गया था।

दस्तावेजों के अनुसार किशोरी का जन्म वर्ष 2011 का है और वह लगभग नौ महीने की गर्भवती थी। कम उम्र में गर्भधारण के चलते उसकी स्थिति को डॉक्टरों ने हाई रिस्क श्रेणी में बताया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी अपने पति के साथ रह रही थी और इसी दौरान वह गर्भवती हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पति के खिलाफ POCSO Act के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि पति भी नाबालिग है और 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों एक ही ब्लॉक के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- रानी बाजार स्थित श्री खाटू श्याम बाबा परिवार द्वारा श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *