Breaking News
Home / BREAKING NEWS / सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज में विज्ञान बस कार्यक्रम, 480 छात्रों ने लिया भाग

सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज में विज्ञान बस कार्यक्रम, 480 छात्रों ने लिया भाग


लखीमपुर खीरी। शहर के सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज में विज्ञान बस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान 3D प्रिंटर, माइक्रोस्कोप और टेलीस्कोप सहित कई उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। करीब 480 छात्रों ने इसमें भाग लेकर प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझा।

विज्ञान बस के स्टाफ और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उपकरणों के उपयोग और उनके वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक रहने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

About One India 24 Live

Check Also

बाल विवाह का खुलासा, 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती पाई गई; पुलिस ने POCSO में दर्ज किया मामला

🔊 पोस्ट को सुनें पिथौरागढ़। जिले में एक 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *