छिंदवाड़ा। जिले में एक डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई, जिससे करीब 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
हादसे के दौरान फैक्ट्री में लगभग 28 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। इस बीच फैक्ट्री संचालक ने साहस का परिचय देते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर अंदर से पूरी नकदी सुरक्षित बाहर निकाल ली।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar