स्थान: गोण्डा, यूपी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक Vineet Jaiswal द्वारा एक उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।
आज पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने जनपद गोण्डा के यू0पी0112 में नियुक्त उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने नवपदस्थ निरीक्षक को निर्देश दिया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करें।
साथ ही उन्होंने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।
इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar