Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ‘पंजाब के साथ ग़द्दारी करने वाले इन सातों सांसदों को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे’ बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों पर बोले संजय सिंह

‘पंजाब के साथ ग़द्दारी करने वाले इन सातों सांसदों को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे’ बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों पर बोले संजय सिंह


आम आदमी पार्टी ने पंजाब से पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों को भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है। यह पंजाब के साथ धोखा है। पंजाब से ग़द्दारी करने वाले इन सातों सांसदों को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब में फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, पानी और नौकरियां समेत अन्य शानदार काम बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। इसलिए अब वह ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर ‘‘आप’’ नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी और अमित शाह ने पंजाब के विकास को रोकने की जो साजिश की है, उसका जवाब जनता जरूर देगी।

शुक्रवार को “आप” मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा के साथ प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ऑपरेशन लोटस, घटिया राजनीति का खेल और पंजाब की भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली “आप” सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त देती है और वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही है। पंजाब सरकार 30 साल से सूखी पड़ी नहरों में पानी पहुंचाने का काम करती है, दलित और आदिवासी समाज से आने वाली महिलाओं को 1500 रुपए और माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपए पहुंचाने का काम करती है, पंजाब के किसी भी व्यक्ति को गंभीर से गंभीर बीमारी हो जाने पर 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने का काम करती है।

संजय सिंह ने कहा कि ऐसा बेहतरीन काम करने वाली भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार को भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रोकने, तोड़ने और उनके काम को बाधित करने का काम किया है। उन्होंने पंजाब की जनता को धोखा दिया है। आज इन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सात सांसदों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया। ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखने चाहिए। पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले इन लोगों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

About One India 24 Live

Check Also

UK News: रूद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता बनीं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर, जानें सफलता की कहानी…

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *