Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज: अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर भड़के सपा समर्थक अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन

कन्नौज: अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर भड़के सपा समर्थक अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन


कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के विरोध में सपा समर्थक अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं का कहना है कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला दहन किया जाना अपमानजनक है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी अब तक प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे गली-गली जाकर भाजपा विधायिका अर्चना का पुतला फूंकेंगे। साथ ही यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष अरुण यादव एडवोकेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस घटनाक्रम के बाद कन्नौज का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *