Breaking News
Home / BREAKING NEWS / फर्जी IAS-PCS बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, गैंग के साथ लाखों की ठगी का खुलासा

फर्जी IAS-PCS बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, गैंग के साथ लाखों की ठगी का खुलासा


बरेली: बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को कभी IAS तो कभी PCS अधिकारी बताने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डॉ. विप्रा शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, डॉ. विप्रा शर्मा डबल एमए पास बताई जा रही हैं और खुद को एडीएम (फाइनेंस एंड रेवेन्यू) बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करती थीं। इस गिरोह में उनकी बड़ी बहन शिखा पाठक और ममेरी बहन दीक्षा पाठक भी सक्रिय भूमिका निभा रही थीं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये वसूलती थीं। कई शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक एसयूवी कार बरामद की है। हैरानी की बात यह है कि उनकी कार पर “ADM Finance” लिखा हुआ था, जिससे वे लोगों को आसानी से झांसे में ले लेती थीं। इसके अलावा जांच में कई बैंक खातों में करीब 55 लाख रुपये के लेन-देन का भी पता चला है।

पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों व आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About One India 24 Live

Check Also

श्रावस्ती: गौ संरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, समाधान की उठाई मांग

🔊 पोस्ट को सुनें श्रावस्ती के जमुनहा तहसील में भारतीय हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *