लखनऊ: लखनऊ में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप के साथ तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे सड़कों पर सन्नाटा और लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।
गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम ने लालबाग और 1090 चौराहा पर कूलिंग पॉइंट बनाए हैं। यहां कूलर, पंखे, ठंडा पानी और गुड़ की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीरों को कुछ राहत मिल सके।
तेज गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर भी साफ नजर आ रहा है। ट्रांसफॉर्मर ओवरहीट हो रहे हैं, जिन्हें ठंडा रखने के लिए पंखों का सहारा लिया जा रहा है। कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी सामने आई है, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है और फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar