इकौना (श्रावस्ती): इकौना तहसील परिसर में अधिवक्ताओं की चौकी से गायब हुई फाइबर कुर्सियों का मामला सामने आया है। सोमवार रात अज्ञात लोगों द्वारा चौकियों से 56 कुर्सियां गायब कर दी गईं, जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई।
मंगलवार सुबह जब अधिवक्ता तहसील परिसर पहुंचे तो कुर्सियां गायब देख हड़कंप मच गया। सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई और आसपास खोजबीन शुरू की गई। कुछ ही देर बाद तहसील परिसर से करीब 200 मीटर दूर तालाब के पास झाड़ियों में सभी कुर्सियां पड़ी हुई मिलीं।
घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
संघ के महामंत्री राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहसील परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहते हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar