इकौना (श्रावस्ती)।
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम विदुहनी निवासी लखपता पत्नी राम समुझ (45) गाय के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि वह अपने मायके बलरामपुर जनपद के लालिया थाना क्षेत्र स्थित जोगिया कला गांव गई हुई थीं।
शनिवार को लखपता पैदल घर से खेत की ओर जा रही थीं, तभी अचानक एक गाय ने उन्हें दौड़ाकर हमला कर दिया। हमले में महिला के पेट में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया।
सीएचसी इकौना में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar