प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत सुखपाल नगर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट: डा. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar