श्री राम कथा के प्रेमियों ने शोभा यात्रा निकालकर कथा स्थल पर कलश स्थापना कर लोगों से भारी संख्या में कथा सुनने की अपील की
गोण्डा। कस्बा आर्यनगर में मंगलवार को श्रद्धेय स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज के सानिध्य में होने वाली श्री राम कथा के प्रेमियों ने शोभा यात्रा निकालकर कथा स्थल पर कलश स्थापना कर लोगों से भारी संख्या में कथा सुनने की अपील की।
कथा के आयोजक पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी अयोध्या प्रसाद मिश्रा,आर पी मिश्रा, अतुल मिश्रा, निखिल मिश्रा ने सामूहिक रूप से बताया कि कल 1 अप्रैल दिन बुधवार से 4 अप्रैल 4 अप्रैल शनिवार तक चार दिवसीय श्री राम कथा कस्बा आर्य नगर में उज्जैन के श्रद्धेय स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज के द्वारा किया जाएगा। कथा का समय शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक किया जाएगा जिसमें स्थानीय लोगों से कथा श्रवण करने की अपील करते हुए कस्बा आर्यनगर,खरगूपुर ,गोंडा, बहराइच व कौड़िया मार्ग पर शोभा यात्रा निकालकर कथा स्थल पर कलश स्थापना की। इसमें पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश पांडेय, डॉ ओपी मिश्रा, जितेंद्र नाथ मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, लिटिल चंदन मिश्रा, बजरंगी पांडेय ,पुजारी पांडेय,मूने पांडेय , कीर्ति मिश्रा, राजेश सोनी, धनुषधर पांडेय,विश्वनाथ शुक्ला, चंद्रशेखर मिश्रा, लल्लू चतुर्वेदी, विकास तिवारी, जेपी तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, अन्नी , बजरंग लाल शुक्ला, रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar