Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ-‘पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?’ — एनकाउंटर पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ-‘पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?’ — एनकाउंटर पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ


लखनऊ-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस एनकाउंटर को लेकर चल रही बहस पर अपनी स्पष्ट राय रखी है। उन्होंने कहा कि जब किसी अपराधी में कानून का डर समाप्त हो जाता है, तब उसे कानून के दायरे में लाना तात्कालिक आवश्यकता बन जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर यह टिप्पणी की जाती है कि पुलिस ने गोली क्यों चलाई, लेकिन सवाल यह भी है कि अगर पुलिस गोली नहीं चलाएगी तो क्या वह खुद गोली खाएगी।

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अपराधी गोली चलाने के लिए स्वतंत्र है, तो पुलिस को भी आत्मरक्षा और मुकाबले का पूरा अधिकार है। इसी उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण और हथियार उपलब्ध कराए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार और पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए आवश्यक कार्रवाई से पीछे नहीं हटना चाहिए।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *