Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पराठे लेकर स्कूल गई थी तापसी, वापस आई लाश, ब्रेसलेट के मोती ने ली जान या लापरवाही? CCTV खोलेगा राज

पराठे लेकर स्कूल गई थी तापसी, वापस आई लाश, ब्रेसलेट के मोती ने ली जान या लापरवाही? CCTV खोलेगा राज


Badaun News: जिले के ककराला स्थित एक पब्लिक स्कूल में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। न्यू होप्स पब्लिक स्कूल में नर्सरी (NC) की 5 वर्षीय छात्रा तापसी की स्कूल परिसर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और परिजनों के बीच आरोपों का दौर शुरू हो गया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, उघैनी गांव के रहने वाले टेकचंद की बेटी तापसी रोज की तरह आज सुबह भी स्कूल गई थी। पिता के अनुसार, बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी और खुशी-खुशी लंच में पराठे लेकर स्कूल गई थी। अचानक स्कूल से फोन आया कि बच्ची की तबीयत खराब है। जब तक पिता स्कूल पहुंचे, तापसी की जान जा चुकी थी। पिता का कहना है कि बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी, यह सीधे तौर पर स्कूल की लापरवाही है।

स्कूल का दावा- ‘हाथ का ब्रेसलेट बना मौत की वजह’
वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल भूराज सिंह ने घटना पर सफाई देते हुए एक अलग कहानी बताई है। प्रिंसिपल के मुताबिक, तापसी के पास बैठी दूसरी बच्ची ने बताया कि तापसी ने अपने हाथ में पहने ब्रेसलेट का मोती मुंह में डाल लिया था और उसे चबा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही टीचर ने प्रबंधन को बताया। प्रिंसिपल का दावा है कि वे खुद बच्ची की दादी को साथ लेकर बदायूं के विशेषज्ञ डॉक्टरों और फिर जिला अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सीसीटीवी और पोस्टमार्टम पर टिकी जांच
मामला गंभीर होता देख पुलिस ने दखल दिया है। स्कूल प्रशासन ने अपनी सफाई में क्लासरूम के CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत मोती गले में फंसने (Choking) से हुई है या कोई और कारण था।

प्रिंसिपल का बयान
बच्ची 5-6 घंटे हमारे पास रहती है, वह हमारी भी बेटी जैसी थी। हम जांच में हर तरह से सहयोग करने और परिजनों की मदद के लिए तैयार हैं।

About One India 24 Live

Check Also

अभी भी बच सकती है भारती की विधायकी! जानिये कैसे?

🔊 पोस्ट को सुनें दतिया : दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भ्रष्टाचार के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *