बांदा,
बांदा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटा कुआं इलाके में जमीनी विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से जमकर थप्पड़ और घूंसे चले, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस के सामने ही काफी देर तक हंगामा और मारपीट होती रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar