(के. के. गुप्ता, जिला संवाददाता)
श्रावस्ती।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जिनमें जमीनी विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला संबंधी मामलों सहित अन्य विभिन्न प्रकार के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शिता बढ़ाने तथा त्वरित न्याय की भावना को सशक्त करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar