Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज- जे.डी. जनता इंटर कॉलेज में गौ सम्मान आवाहन अभियान की बैठक संपन्न

कन्नौज- जे.डी. जनता इंटर कॉलेज में गौ सम्मान आवाहन अभियान की बैठक संपन्न


रिपोर्ट_अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
कन्नौज जनपद के छिबरामऊ जे.डी. जनता इंटर कॉलेज में गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में उपस्थित आगंतुकों, शिक्षकों और बच्चों ने गौ माता के गौरव को पुनः स्थापित करने और उनके संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया गया है।
बैठक में अभियान के मुख्य उद्देश्यों पर चर्चा की गई, जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना व देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगवाना और गौ रक्षा हेतु कठोर कानून का निर्माण करवाना शामिल है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने हस्ताक्षर कर गौ माता की सुरक्षा का वचन लिया कि वे समाज के अन्य लोगों को भी इस पवित्र कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।

छिबरामऊ में जागरूकता फैला रहे रंजीत और कृष्णा पांडेय
वर्तमान में रंजीत पांडेय और कृष्णा पांडे छिबरामऊ के अंदर गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर सघन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शिक्षण संस्थानों में जाकर लोगों को गौ माता के महत्व के प्रति जागरूक किया और कर रहे हैं। और लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

27 अप्रैल को देशभर में होगा शक्ति प्रदर्शन
आगामी 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन देश की अधिक से अधिक तहसीलों में अधिकारियों द्वारा ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी मांग पहुँचाई जाएगी।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक इंद्रा दुबे, प्रधानाचार्य ज्ञानेश दुबे, समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

MPNEWS- धामनोद में लव जिहाद का मामला,पुलिस ने किया मामला दर्ज

🔊 पोस्ट को सुनें लोकेशन – धामनोद/धार मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *