Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ में NIC-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, बोले—स्वस्थ नागरिक ही सशक्त भारत की नींव

लखनऊ में NIC-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, बोले—स्वस्थ नागरिक ही सशक्त भारत की नींव


लखनऊ। “स्वस्थ नागरिक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का आधार हैं।” यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में आयोजित NIC-2026 कार्यक्रम के दौरान कही।

कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही देश के विकास की दिशा तय करता है और सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए चिकित्सा विशेषज्ञों और हृदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों व हृदय रोगों के उपचार पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, गोंडा में 22.15 लाख मतदाता दर्ज

🔊 पोस्ट को सुनें गोंडा में अंतिम मतदाता सूची जारी, 22.15 लाख मतदाता पंजीकृत निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *