Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा-राजस्व न्यायालय के आदेश के अनुपालन की मांग, महिला ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

गोण्डा-राजस्व न्यायालय के आदेश के अनुपालन की मांग, महिला ने जनसुनवाई में लगाई गुहार


गोण्डा- देवीपाटन मंडल में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान राजस्व न्यायालय के आदेश के अनुपालन का मामला सामने आया।

वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम सेहरिया निवासी मुन्नी देवी ने शिकायत में बताया कि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तरबगंज द्वारा जून 2025 में दिए गए आदेश के बावजूद अब तक भूमि की पैमाइश, सीमांकन और पत्थरगड्डी की कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़िता का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।

मुन्नी देवी ने आयुक्त से हस्तक्षेप कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा संबंधित विपक्षियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भूमि विवाद का स्थायी समाधान हो सके।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा-धानेपुर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; आलाकत्ल चाकू बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *