श्रावस्ती- शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति’ पंचम चरण के अंतर्गत महामाया राजकीय महाविद्यालय में “संविधान में महिलाओं के अधिकार” विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने की। उन्होंने मां सरस्वती और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा संध्या तिवारी ने प्रथम स्थान, शिवानी जायसवाल ने द्वितीय स्थान तथा लक्ष्मी शुक्ला और हिमांशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतिभागियों ने अपने विचारों में डॉ. अंबेडकर के समानता, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों पर दिए गए योगदान को प्रमुखता से रखा। प्राचार्य ने कहा कि भारत का संविधान एक समावेशी दस्तावेज है, जिसमें महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार दिए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्याम नारायण वर्मा, डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी और डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 60 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar