HK इंफ्रा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 5.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क
लखनऊ से रिपोर्ट:
लखनऊ पुलिस ने HK इंफ्रा के नाम पर लोगों को ठगने वाले गैंगस्टर प्रमोद उपाध्याय और विनोद उपाध्याय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ 78 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।
एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय के अनुसार, दोनों अभियुक्तों पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और ये लंबे समय से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बिजनौर स्थित ओमेक्स इलाके में करोड़ों रुपये के अर्धनिर्मित मकान और कई लग्जरी गाड़ियों को भी कुर्क किया।
पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है, ताकि अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।
लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई से आर्थिक अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar