करनैलगंज (गोण्डा)। Bharatiya Janata Party के करनैलगंज मंडल कार्यालय पर भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, विधायक अजय सिंह के बड़े भाई मनमोहन सिंह, सांवली प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह, श्याम किशोर मिश्रा, छमेश्वर पाठक, हर्षवर्धन सिंह, आशीष गोस्वामी, कीर्तिवर्धन सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अक्षय तृतीया से त्रेतायुग की शुरुआत मानी जाती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि देश की अखंडता के लिए वहां भाजपा सरकार का होना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिनके नियंत्रण के लिए मजबूत सरकार की जरूरत है।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, मनमोहन सिंह और धर्मेंद्र तिवारी ने सभी को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar