Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-धर्म की रक्षा, शक्ति के संतुलन के उद्देश्य को लेकर परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

कन्नौज-धर्म की रक्षा, शक्ति के संतुलन के उद्देश्य को लेकर परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा


“राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवा धारी,,

धर्म की रक्षा, शक्ति के संतुलन के उद्देश्य को लेकर परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

* मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का।

* शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम की सजीव झांकी रही आकर्षण का केंद्र।

* तिर्वा नगर में दर्जनों स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों लोगो को कराया गया जलपान और किया गया स्वागत।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज।
भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जन्मोत्सव पर तिर्वा नगर में सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों के जनसैलाब के साथ पुष्प वर्षा के बीच भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
नगर में दर्जनों स्थानों पर नगर के कई समाजसेवियों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया और जलपान भी कराया।
बताते चलें कि, भगवान परशुराम सेवा संगठन के तत्वाधान में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर रविवार को कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में गांधीनगर मोहल्ले (ककरहिया) से यात्रा का शुभारम्भ भगवान परशुराम के पूजन अर्चन के साथ हुआ। यात्रा खैरनगर मार्ग स्थित उप मंडी समिति से होते हुए बेला तिर्वा मार्ग पर और इसके बाद महात्मा गांधी चौक चौराहे से होते हुए नगर के कन्नौज तिर्वा मार्ग, के उपरांत ठठिया तिर्वा चौराहा से होते हुए तिर्वा ठठिया मार्ग नगर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के निकट एक गेस्ट हाउस पर पहुंचकर पूरी हुई।
पुष्प वर्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा का दर्जनों स्थानों पर नगर के लोगों ने स्वागत करते हुए भगवान परशुराम की सजीव झांकी की पूजा अर्चना भी की। इसके अलावा यात्रा में शामिल लोगों को जलपान भी कराया गया।
यात्रा में शामिल प्रमुख लोगों को भगवान परशुराम के छायाचित्र भी स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।
हाथों में पीले और केसरिया झंडे लिए यात्रा”राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी,, अन्य गीतों और डीजे की धुनों पर जैसे जैसे आगे बढ़ रही थी, यात्रा में शामिल लोगों का जोश खरोश देखते ही बनता नजर आ रहा था।
इस दौरान यात्रा में राजनैतिक दलों के नेताओं,पदाधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी रही।
ब्राह्मण समाज के लोग जहां भगवान परशुराम के उद्देश्यों में यात्रा के दौरान अपनी एकजुटता का संदेश, अन्याय के विरुद्ध साहस, ज्ञान और शक्ति के संतुलन को अपनाने, शर्म की रक्षा, गुरु का सम्मान, आत्म अनुशासन और निस्वार्थ सेवा जैसे आदर्शों को याद कर अपने जीवन में उतारने का संदेश
देते हुए हर किसी को जागरूक कर रहे थे वहीं अन्याय के विरुद्ध चेतना, शक्ति और ज्ञान का समन्वय, साहस और आत्मसमर्पण का संदेश भी दे रहे थे।
भव्यता के साथ निकाली गई शोभायात्रा में विधायक कैलाश राजपूत, समीर पाठक, बिक्रम त्रिपाठी,अभिषेक उर्फ रिंकू तिवारी, आयुष तिवारी, मोनू तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरव गुप्ता, पुर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, अजीत मिश्रा, सयुष पांडे,हरिश्चंद्र द्विवेदी,वैभव तिवारी, संजय पाठक, राकेश तिवारी, राहुल अवस्थी, मोहित त्रिपाठी, गौरव, शैलेन्द्र तिवारी, ओमी, मदन चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, बिकास त्रिपाठी, अनूप शर्मा, अतुल शर्मा, मोहित चतुर्वेदी, श्यामबाबू चतुर्वेदी,सुनील पाठक, सहित समाज के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

यात्रा में प्रभात वर्मा लालू, कुक्कू चौहान, अन्नपूर्णा राजपूत,अंशू पाल, दिनेश बॉथम, आयुष गुप्ता, सहित कई लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तिर्वा पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज-जिलाधिकारी ने ग्राम डडौना में किसानों से किया सीधा संवाद

🔊 पोस्ट को सुनें * एक्सप्रेसवे से क्षेत्र के विकास और भूमि मूल्यों में होगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *