कर्नलगंज (गोण्डा)। Namo Namo Kranti Foundation द्वारा भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन स्मृति वाटिका भवन, लखनऊ रोड, कर्नलगंज में किया गया।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश सलाहकार अनिल शुक्ला, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष श्री श्री 1008 महन्त सुनील पुरी महाराज, विनय ओझा, निखिल श्रीवास्तव, जिला संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, गिरीश शुक्ला (कर्नलगंज विधानसभा अध्यक्ष), पुनीत तिवारी (विधानसभा मंत्री), सतीश पांडेय, राजू सैनी, लवकुश पांडेय, दीपक यादव, कृपाराम शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम एक महान योद्धा और समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और लोगों को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने भगवान परशुराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ने का संकल्प लिया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar