Breaking News
Home / BREAKING NEWS / “करनैलगंज में गैस के लिए हाहाकार! बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, दलाली के आरोप”

“करनैलगंज में गैस के लिए हाहाकार! बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, दलाली के आरोप”


गोण्डा,यूपी

गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील क्षेत्र में स्थित मनोकामना इंडियन गैस सर्विस इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। एजेंसी पर रोजाना लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
शादी-विवाह के सीजन में गैस की मांग बढ़ने के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने समय से गैस बुकिंग कराई, लेकिन कई दिनों बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी पर दलाली का खेल भी चलने की चर्चा है। आरोप है कि कुछ लोगों को अंदर ही पर्ची बनाकर आसानी से गैस दे दी जाती है, जबकि आम उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि तहसील क्षेत्र में अन्य गैस एजेंसियों पर इतनी भीड़ नहीं होती और वहां उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर मिल जाता है, लेकिन मनोकामना इंडियन गैस सर्विस पर व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित दिखाई दे रही है।
वहीं, कुछ उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गैस की जानकारी मांगने या जल्दी वितरण की बात करने पर मैनेजर पंकज उपभोक्ताओं से नाराज हो जाते हैं और संतोषजनक जवाब नहीं देते।
अब बड़ा सवाल यह है कि जब शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, तो प्रशासन इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा? उपभोक्ताओं की मांग है कि गैस वितरण की पारदर्शी और सार्वजनिक व्यवस्था लागू की जाए, ताकि हर व्यक्ति को समय पर गैस मिल सके और इस तरह की परेशानियों से राहत मिल सके।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज- डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें अनियमितता अथवा संदिग्ध गतिविधि पर होगी सख्त कार्रवाई कन्नौज: उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *