होमगार्ड्स परीक्षा में पारदर्शिता व शुचिता बरकरार रखने पर जोर
डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सघन मॉनिटरिंग जारी
प्रतापगढ़:
जनपद में आयोजित हो रही होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में पारदर्शिता और शुचिता हर हाल में बरकरार रखी जाएगी।
डीएम शिवसहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर लगातार परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के लिए भी कहा गया है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रहे।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar