Breaking News
Home / BREAKING NEWS / औरैया में 8.62 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा उजागर, SIT-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

औरैया में 8.62 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा उजागर, SIT-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार


औरैया

उत्तर प्रदेश के औरैया से बड़ी आर्थिक अपराध की खबर सामने आई है, जहां 8.62 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एसआईटी और औरैया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरोह फर्जी फर्म बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास-ऑन कर सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहा था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी “मून इंटरप्राइजेज” और “चमन ट्रेडर्स” जैसी फर्जी फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी बिल जारी कर रहे थे। इन फर्जी बिलों के जरिए आईटीसी पास कर टैक्स चोरी का बड़ा खेल खेला जा रहा था।

एसआईटी और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी कर मुख्य आरोपी अतहर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर, डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) डिवाइस, नकदी समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और दस्तावेज बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी फर्मों के जरिए टैक्स चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक यह एक संगठित नेटवर्क है, जो लंबे समय से फर्जी बिलिंग के जरिए राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा था।

कानूनी कार्रवाई:
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जीएसटी एक्ट की धारा 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 (जालसाजी) और 471 (फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल) के तहत भी केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों और जुड़े फर्जी फर्मों की जांच में जुटी है। आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

About One India 24 Live

Check Also

UK News: रूद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता बनीं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर, जानें सफलता की कहानी…

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *