Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बांदा बना क्राइम जोन: 48 घंटे में दूसरा गोलीकांड, सर्राफा व्यापारी की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बांदा बना क्राइम जोन: 48 घंटे में दूसरा गोलीकांड, सर्राफा व्यापारी की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट: इकबाल खान | बांदा

उत्तर प्रदेश के बांदा में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 48 घंटे के भीतर दूसरा गोलीकांड सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक दिन पहले मुनीम पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश कर ही रही थी कि शुक्रवार रात एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का दावा करते हुए मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह सनसनीखेज वारदात बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र की है, जहां रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी तेज प्रकाश सोनी को हमलावर ने गोली मार दी। हमलावर ने तमंचे से सीने में गोली मारी और मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में व्यापारी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जो करीब एक घंटे तक जारी रहा। हालात बिगड़ते देख पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए तत्काल कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई।

पुलिस के अनुसार देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय असलम के रूप में हुई है, जो मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पुराने व्यावसायिक विवाद को लेकर रंजिश थी, जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया।

मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

एसपी बांदा

हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन 48 घंटे पहले मतौंध थाना क्षेत्र में मुनीम पर फायरिंग करने वाले हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांदा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल यह है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और कब तक ऐसे घटनाक्रम जारी रहेंगे। फिलहाल पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि बांदा में गोलियां चल रही हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

About One India 24 Live

Check Also

UK News: रूद्रपुर की सुशीला मेहंदीरत्ता बनीं उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर, जानें सफलता की कहानी…

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित हो चुका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *