उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 16 साल की निशा विश्वकर्मा के मामले में अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। लगातार विपक्षी दल इस मामले में योगी सरकार को घेर रहे है।
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव में 14-15 अप्रैल की रात निशा विश्वकर्मा का गंगा नदी किनारे शव मिला था। परिवार ने आरोप लगाया कि अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुरुआत में इसे आत्महत्या या डूबने का मामला बताने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिवार का आरोप है कि केस दर्ज होने में देरी हुई और उन्हें धमकियां भी मिलीं।
घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और जब सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा तो पथराव किया गया। इसमें पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा समेत कई लोग घायल हो गए।
इस पूरे मामले में प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया है. प्रियंका गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि यूपी के गाजीपुर में लड़की की हत्या हुई. पहले केस दर्ज करने में आनाकानी हुई. पीड़ित परिवार को धमकी दी गई. प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है…भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून है. भाजपा सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ है. देश भर की महिलाएं अंधेरगर्दी देख रहीं है…
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar