श्रावस्ती, 28 मार्च।
श्रावस्ती जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने थाना सोनवा पहुंचकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के दौरान विभिन्न थानों पर कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित थे। प्राप्त शिकायतों में से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
थानों के अनुसार प्राप्त शिकायतें इस प्रकार रहीं—
थाना हरदत्त नगर गिरंट: 1, थाना इकौना: 1, थाना मल्हीपुर: 1, थाना सिरसिया: 1, थाना सोनवा: 3, थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती: 3, थाना गिलौला: 2।
अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए टीमों को सक्रिय रहने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar