प्रतापगढ़ से बड़ी खबर
रामपुरखास में विकास के साथ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: प्रमोद तिवारी
प्रतापगढ़। प्रमोद तिवारी ने सोमवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की। अपने पांच दिवसीय होली दौरे पर पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने विकास योजनाओं पर संवाद के साथ-साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
सांसद प्रमोद तिवारी ने मुस्तफाबाद, राहाटीकर, साँगीपुर बाजार और लालगंज में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुरखास क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने केंद्र की मोदी सरकार की कृषि नीति को लेकर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान कृषि नीतियों से किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है और सरकार को किसानों के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।
होली के पावन अवसर पर आयोजित इस दौरे के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, साँगीपुर प्रमुख लाल अशोक सिंह बबलू, जिला पंचायत सदस्य अशोकधर द्विवेदी, डॉ. अमिताभ शुक्ल तथा मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar