गोण्डा, यूपी
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी
गोण्डा। होली/रंगोत्सव और पवित्र रमजान माह के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने नगर के प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।

एसपी ने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक स्टंट, छेड़छाड़ एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी और वैधानिक कार्रवाई की जाए। पीआरवी, मोबाइल पुलिस टीम और पैदल गश्त को निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि होली और रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साइबर सेल एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar