Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नई दिल्ली- एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट 18 हजार रुपये तक हो सकती है महंगी

नई दिल्ली- एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट 18 हजार रुपये तक हो सकती है महंगी


नई दिल्ली।
Air India समूह ने खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट और विमान ईंधन की कीमतों में तेजी को देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद यात्रियों को हवाई टिकट के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

एयरलाइन के अनुसार विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सीधा असर उड़ानों के संचालन खर्च पर पड़ रहा है। इसी कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों श्रेणियों की फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है।

जानकारी के मुताबिक लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर टिकट की कीमत में करीब 18 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि छोटी दूरी की उड़ानों में भी किराया बढ़ेगा।

एयरलाइन प्रबंधन का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक तनाव की वजह से ईंधन आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ा है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है। हालांकि यात्रियों को किराए में बढ़ोतरी के बावजूद बेहतर सेवाएं देने का भरोसा भी कंपनी ने जताया है।

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *