BHU में ब्राह्मण छात्र को जाति पूछकर पीटने के आरोप में एसपी छात्र सभा अध्यक्ष गिरफ्तार
BHU। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में ब्राह्मण छात्र प्रशांत मिश्रा के खिलाफ कथित तौर पर जाति पूछने के बाद मारपीट करने के आरोप में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के अध्यक्ष हिमांशु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रशांत मिश्रा ने बताया कि बुधवार को वह अपनी कक्षा में थे, तभी हिमांशु यादव ने उनसे उनका नाम, जाति और पाठ्यक्रम पूछा और बाद में अन्य छात्रों के सामने उनकी पिटाई की। इस दौरान आरोपी ने जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
छात्र ने कहा कि वह हिंदी विभाग में क्लास करने गए थे, जहां हिमांशु यादव ने उन्हें रोककर पहले नाम और जाति पूछी। जब प्रशांत ने भी उसका नाम और कोर्स पूछा, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड किया गया है, जो पुलिस जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल होगा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar