Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ईएमटी दिवस पर सीएमओ ने 102/108 एम्बुलेंस के उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

ईएमटी दिवस पर सीएमओ ने 102/108 एम्बुलेंस के उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित


गोण्डा – जनपद गोण्डा में ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विसेस द्वारा चलाई जा रही 102/108 एम्बुलेंस सेवा के प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों (ईएमटी) को सीएमओ डॉक्टर सन्त लाल पटेल ने ईएमटी दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ईएमटी मिथलेश सिंह, राम किशन, संदीप शुक्ला, ओम प्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को बताया कि आप स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं और अपना कार्य निस्वार्थ भाव से करते रहिए। इस अवसर पर एम्बुलेंस में रीजनल मैनेजर अजय सिंह, प्रोग्राम मैनेजर बृजेंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी पवन पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, दुर्गेश पाठक और हेल्पडेस्क हरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, कई की आंखों की रोशनी चली गई

🔊 पोस्ट को सुनें मोतिहारी, बिहार – मोतिहारी के बालगंगा और तुरकौलिया क्षेत्रों में जहरीली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *