Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, कई की आंखों की रोशनी चली गई

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, कई की आंखों की रोशनी चली गई


मोतिहारी, बिहार – मोतिहारी के बालगंगा और तुरकौलिया क्षेत्रों में जहरीली शराब पीने से अब तक चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। मृतकों में चंदू (32), प्रमोद यादव (32), परीक्षण माझी (55) और हीरालाल महतो शामिल हैं। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शराब नेपाल सीमा से लाई गई थी और कई लोगों को गिरफ्तार कर जाँच जारी है। कई पीड़ितों की आंखों की रोशनी चली गई है और उनका इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर एम्स और निजी नर्सिंग होम्स में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एंटीडोट दवाओं की व्यवस्था कर दी है।

About One India 24 Live

Check Also

कन्नौज – डीएम ने छिबरामऊ 100 शैय्या अस्पताल का किया निरीक्षण

🔊 पोस्ट को सुनें * मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और मानक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *