नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में छुट्टियों के लिए आए उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल ने मॉल रोड पर एसडीएम को दबाव डालने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, जाम में फंसी फॉर्च्यूनर से लगातार हूटर बजाने पर एसडीएम नवाजिश खालिक ने गाड़ी रोक ली। राहुल पटेल ने खुद को विधायक का बेटा बताते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन एसडीएम ने यह स्वीकार नहीं किया।
एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल और ड्राइवर को गाड़ी से उतरवाया और फॉर्च्यूनर को सीज कर दिया। घटना से नैनीताल में प्रशासनिक गंभीरता और नियम पालन की जागरूकता दोनों उजागर हुई।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar