Breaking News
Home / BREAKING NEWS / अमरावती फिर बनेगी आंध्र प्रदेश की राजधानी: केंद्र का गजट नोटिफिकेशन जारी

अमरावती फिर बनेगी आंध्र प्रदेश की राजधानी: केंद्र का गजट नोटिफिकेशन जारी


आंध्र प्रदेश में राजधानी को लेकर लंबे समय से चल रही स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती को राज्य की राजधानी घोषित किया है।

केंद्र सरकार ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि अमरावती ही आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। हालांकि संबंधित कानून वर्ष 2026 में लागू होगा, लेकिन इसे 2 जून 2024 से प्रभावी माना जाएगा।

इस फैसले से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को एक स्थायी दिशा मिलने की उम्मीद है। अमरावती को राजधानी बनाने का निर्णय पहले भी लिया गया था, लेकिन बीच में नीतिगत बदलावों के चलते स्थिति अस्पष्ट हो गई थी। अब केंद्र के आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद इस पर अंतिम मुहर लग गई है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा: थाना कटराबाजार पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, सोलर पैनल और धान बरामद

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा के कटराबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के आरोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *