Breaking News
Home / BREAKING NEWS / असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर किया छापा, राजनीति गरमाई

असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर किया छापा, राजनीति गरमाई


असम पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर छापा मारा। दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में उनके घर पर तलाशी ली गई, हालांकि उस समय पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे।

इस कार्रवाई के बाद असम और दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा घबरा गए हैं और पुलिस के जरिए डराने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सरमा ने प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें असम पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है और संभव है कि कांग्रेस नेता उस समय हैदराबाद में हों। बाद में उन्होंने एक और बयान में कहा कि “असम पुलिस जरूरत पड़ने पर पाताल से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है।”

इस घटना ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है और दोनों पक्षों के बयान-तर्क का दौर जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुमशुदा बालक शिवांश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *