Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा: थाना कटराबाजार पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, सोलर पैनल और धान बरामद

गोण्डा: थाना कटराबाजार पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, सोलर पैनल और धान बरामद


गोण्डा के कटराबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के आरोपी विशाल कुमार पुत्र चोखे को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 01 अदद सोलर पैनल और 01 बोरी धान बरामद किया गया। साथ ही एक बालअपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी पंकज ने लिखित तहरीर दी कि लगभग तीन माह पूर्व उसके पैतृक घर से 01 अदद सोलर पैनल, 08 बोरी धान, 01 जोड़ी सोने की झुमकी और 01 सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। जांच के बाद पता चला कि यह चोरी ननके उर्फ विशाल कुमार और उसके साथी ने की थी।

विनीत जायसवाल के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामदगी की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: विशाल कुमार पुत्र चोखे, निवासी बोटन पुरवा, असरना, थाना कटराबाजार, गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0-77/26, धारा 305(ए) बीएनएस।
बरामदगी: 01 सोलर पैनल और 01 बोरी धान।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उ0नि0 अशोक कुमार, का0 विकास यादव।

मीडिया सेल, गोण्डा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा पुलिस ने गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुमशुदा बालक शिवांश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *