लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों पोस्टर और होर्डिंग को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राजधानी लखनऊ सहित करीब 10 जिलों में बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें राजनीतिक संदेश और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं।
इन पोस्टरों में अखिलेश यादव के कार्यकाल को ‘ल्यारी राज’ बताया गया है, जबकि योगी आदित्यनाथ को ‘धुरंधर सीएम’ के रूप में पेश किया गया है। पोस्टरों में ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम के समूह द्वारा ‘यलगार’ अभियान के तहत इन्हें लगाए जाने का दावा किया गया है।

लखनऊ के अलावा मलिहाबाद, सीतापुर, हरदोई, जौनपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, नोएडा, प्रतापगढ़, अमेठी और गोंडा में भी ये होर्डिंग लगाए गए हैं।
पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान हुए दंगों की अखबारी कटिंग्स का जिक्र किया गया है, जिसमें मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली की घटनाओं को प्रमुखता से दिखाया गया है।
साथ ही, ‘धुरंधर सीएम’ योगी के नाम पर माफिया के खिलाफ कार्रवाई को भी दर्शाया गया है। इसमें अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और मुकीम काला से जुड़े मामलों की अखबारी कटिंग्स भी शामिल हैं।
राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास और प्रमुख चौराहों पर लगे इन पोस्टरों ने प्रदेश की सियासत को और गरमा दिया है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar