Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज-एसपी ने किया महिला थाने का आकस्मिक निरीक्षण।

कन्नौज-एसपी ने किया महिला थाने का आकस्मिक निरीक्षण।


एसपी ने किया महिला थाने का आकस्मिक निरीक्षण।

* पीड़ित की सुनवाई कर तुरंत करे निदान,दिए महिला थाना प्रभारी को निर्देश।

रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, दूर दृष्टि केंद्र, आदर्श मेस, परिवार परामर्श केंद्र एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।उन्होंने मौजूद सभी पुलिस कर्मियों से साफ कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महिला थाना प्रभारी को साफ निर्देश दिए कि पीड़ित की सुनवाई कर तुरंत उनकी समस्या का निदान करे कोई भी शिकायत मिलने पर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *