कन्नौज
रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
* राज्य मंत्री असीम अरुण ने कर्मचारियों के हित और पारदर्शिता पर दिया जोर
कन्नौज
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की उपस्थिति में गुरुवार को नगर पालिका परिषद, कन्नौज में नवनियुक्त सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
शासन द्वारा नामित सभासद सतीश दोहरे ,श्याम तिवारी,रतन कुमार, शिवप्रकाश कटियार, श्रीमती विनीता चतुर्वेदी
को उप जिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
“विकास और पारदर्शिता का मंत्र”
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब प्रशासन और जन-प्रतिनिधि मिलकर सामूहिक प्रयास करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका सीधे जनता से जुड़ी इकाई है, अतः इसकी कार्यप्रणाली में संवेदनशीलता, समयबद्धता और पारदर्शिता अनिवार्य रूप से झलकनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण जनसेवा, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।

कर्मचारी कल्याण पर सख्त रुख
सदर विधायक व राज्यमंत्री असीम अरुण ने नगरपालिका कर्मचारियों के हितों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को निर्देशित किया। संवाद के दौरान वेतन पर्ची और साप्ताहिक अवकाश की अव्यवस्था सामने आने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।
मंत्री असीम अरुण दिए मुख्य निर्देश~
वेतन का लेखा-जोखा…
पिछले वित्तीय वर्ष के वेतन का पूर्ण और स्पष्ट विवरण कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाए।
डिजिटल/हस्ताक्षरित वेतन पर्ची…
प्रत्येक कर्मचारी को प्रति माह अनिवार्य रूप से हस्ताक्षरित वेतन पर्ची दी जाए।
साप्ताहिक अवकाश…
विधिक प्रावधानों के अनुसार कर्मचारियों को महीने में चार साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किए जाएं।
अधिकारियों को अल्टीमेटम
माननीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनसेवा और कर्मचारी हितों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त निर्देशों के अनुपालन हेतु एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की है और सात दिनों के भीतर अनुपालन आख्या’प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar