Breaking News
Home / BREAKING NEWS / “परिसीमन से दक्षिण के राज्यों की बढ़ेगी शक्ति”, महिला आरक्षण विधेयक पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान…

“परिसीमन से दक्षिण के राज्यों की बढ़ेगी शक्ति”, महिला आरक्षण विधेयक पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान…


Delhi: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चल रही चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कई अहम बातें स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि इससे किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा।

बता दें, अमित शाह ने कहा कि इस विधेयक को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सरकार का उद्देश्य सभी राज्यों को समान रूप से प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि परिसीमन के बाद कई राज्यों की लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी होगी।

वही, उन्होंने कहा कि तेलंगाना की सीटें 17 से बढ़कर 26 हो जाएंगी, जबकि कर्नाटक की सीटें 28 से बढ़कर 42 तक पहुंचेंगी। इसी तरह तमिलनाडु में भी लोकसभा सीटें बढ़कर 59 हो जाएंगी। गृह मंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के राज्यों की कुल सीटें 129 से बढ़कर 195 तक पहुंचने की संभावना है, जिससे उनकी राजनीतिक शक्ति और मजबूत होगी।

बता दें, अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार पहले ही जाति जनगणना पर निर्णय ले चुकी है और इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला सामाजिक न्याय और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गृह मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गलत जानकारी फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी राज्य या वर्ग के साथ भेदभाव करना नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करना है।

About One India 24 Live

Check Also

गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डॉ. अनीता मिश्रा का जोर, बोलीं—मानसिकता बदले बिना अधूरा सशक्तिकरण

🔊 पोस्ट को सुनें गोण्डा — नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *